फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेडी गागा: ग्लोबल पॉप स्टार के घर गूंजी किलकारी; मंगेतर माइकल के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत

Sat, 12 Sep 2026 09:36 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lady Gaga Welcomed Baby: ग्लोबल पॉप स्टार लेडी गागा मां बन गई हैं। मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ उन्होंने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
विज्ञापन
लेडी गाग-माइकल पोलान्स्की - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेडी गागा के घर किलकारी गूंजी है। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल पॉप स्टार ने मंगेतर, बिजनेसमैन माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का स्वागत किया है। हालांकि, कपल ने अभी तक बच्चे के नाम और जन्म की तारीख आदि जानकारी को लेकर खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन

पहली बार साथ दिखा पूरा परिवार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'पेज सिक्स' के अनुसार, लेडी गागा और पोलान्स्की को हाल ही में उत्तरी कैलिफोर्निया में अपने परिवार के साथ देखा गया था। बच्चे के साथ कपल की यह पहली सार्वजनिक झलक थी।
विज्ञापन

40 की उम्र में मां बनीं लेडी गागा
ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर के लिए यह समय काफी प्राइवेट रहा है, जिसके बाद वे अब सबके सामने आई हैं। 40 वर्षीय लेडी गागा और उनके 42 वर्षीय मंगेतर पोलान्स्की पिछले कुछ महीनों से लाइमलाइट से दूर रहे हैं। 'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल के प्रतिनिधियों ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। 
लेडी गागा काअसली नाम स्टेफनी जोआन एंजेलिना जर्मनोटा है। आखिरी बार वे अगस्त में सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं, जब वे उत्तरी कैलिफोर्निया में एक फैन के साथ सेल्फी लेने के लिए रुकी थीं। उससे पहले, उन्हें मई में लॉस एंजिल्स के 'द ग्रोव' में देखा गया था।

कब शुरू हुआ लेडी गागा और पोलान्स्की का रिश्ता?
सिंगर लेडी गागा ने हाल ही में अप्रैल में अपना 'मेहेम बॉल' टूर पूरा किया। यह टूर लगभग नौ महीने तक चला और इसमें दुनिया भर में 86 शो शामिल थे। गागा ने मां बनने के बारे में भी खुलकर बात की है। मार्च 2025 में 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में, उन्होंने परिवार शुरू करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की थी। उसी साल बाद में, 'द स्टीफन कोलबर्ट शो' में उन्होंने कहा कि बच्चे की परवरिश करना उनका अगला मुख्य रोल होगा। गागा और पोलान्स्की के बीच 2019 में रोमांटिक रिश्ता शुरू हुआ और मार्च 2024 में दोनों ने सगाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें