गिगि हदीद ने एपस्टीन फाइल को लेकर क्या कहा?
जब एपस्टीन फाइल में गिगि हदीद का जिक्र हुआ तो फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की बातें करना शुरू कर दिया, इसका असर गिगि हदीद की इमेज पर हुआ। इस मामले में अब वह खुलकर बोली हैं। अपनी चुप्पी को गिगि हदीद ने तोड़ दिया है। ई न्यूज के मुताबिक गिगि हदीद ने कहा, ‘मुझे बहुत ज्यादा घिन आ रही थी। किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में पढ़ना बहुत ही भयानक अनुभव है जिससे आप कभी मिले भी नहीं। वह आपके बारे में इस तरह की बातें कर रहा हो।’
एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है
गिगि ने आगे कहा कि वह अब तक इसलिए चुप थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि एपस्टीन के पीड़ितों से लोगों का ध्यान भटके। लेकिन लोगों ने उनकी चुप्पी का गलत मतलब निकाला है। गिगि हदीद ने कहा, ‘मैं पूरी तरह से साफ करना चाहती हूं कि उस घिनौने इंसान (एपस्टीन) के साथ मेरा कभी कोई लेना-देना नहीं रहा है।’ सुपरमॉडल ने बताया कि जिस समय ये ईमेल लिखे गए थे, उस समय उनकी उम्र लगभग 20 या 21 साल थी।
बता दें कि गिगि ने साल 2012 में एक मॉडलिंग एजेंसी के साथ अपना करियर शुरू किया था। आज वह मॉडलिंग की दुनिया में जाना-माना नाम हैं।
क्या है एपस्टीन फाइल से जुड़ा मामला?
एपस्टीन नाम के शख्स की बात करें तो इसने पहले नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण किया। इस मामले में यह पकड़ा गया, इसने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया था। जुलाई 2019 में एपस्टीन को मानव तस्करी के आरोप में भी गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपाेर्ट्स के अनुसार बाद में एपस्टीन में जेल में आत्महत्या कर ली थी।