अमेरिकी अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो
- फोटो : इंस्टाग्राम@thegiancarloesposito
सऊदी गजट नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर अमेरिकी अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो का एक वीडियो साझा किया गया। इस वीडियो में वह सऊदी अरब की एक अदालत में नमाज अदा कर रहे थे। इसी वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘ब्रेकिंग बैड' के अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने इस्लाम अपनाया।’
पहले कैथोलिक ईसाई धर्म का करते थे पालन
अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो की परवरिश कैथोलिक धर्म के अनुसार हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने पादरी बनने के बारे में भी सोचा था। एस्पोसिटो की शादी जॉय मैकमैनिगल से हुई थी। उनकी चार बेटियां हैं। बाद में अभिनेता का पत्नी से तलाक हो गया।
ये खबर भी पढ़ें: Parastoo Ahmadi: हिजाब के बिना गाने पर मिली 74 कोड़े की सजा, ईरानी आर्टिस्ट परस्तू अहमदी के कॉन्सर्ट पर विवाद
इन फिल्मों और सीरीज के लिए जाने जाते हैं जियानकार्लो
हॉलीवुड फिल्मों और टेलीविजन सीरियल की दुनिया में जियानकार्लो एस्पोसिटो बहुत चर्चित नाम हैं। उन्होंने सीरीज 'ब्रेकिंग बैड', 'बेटर कॉल सॉल', 'द मैंडलोरियन' में अभिनय किया है। कई हॉलीवुड फिल्म में भी वह नजर आए हैं। जल्दी वह सऊदी फिल्म ‘7 डॉग्स’ में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है।