फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर ने की को-स्टार से शादी, लंबे समय से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

Sun, 24 Jun 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दूनिया भर में मशहूर सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के एक्टर किट हैरिंगटन ने अपनी को- स्टार रोज लेसली से शादी कर ली है। यह दोनों स्टार शनिवार को शादी के संबंध में बंधे। खबरों की मानें तो हैरिंगटन और लेसली साल 2012 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दिनों की पहली मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी। 
विज्ञापन


इस शो में इन दोनों ने ऑन स्क्रीन प्रेमी जोड़े 'जॉन स्नो' और 'यग्रीट' की भूमिका निभाई थी। हैरिंगटन-लेसली ने अपनी शादी स्कॉटलैंड के एबरडीन में की। उनकी शादी के खास मौके पर 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के को-स्टार्स सहित हॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए। खबरों बताया जा रहा है कि हैरिंगटन-लेसली शादी पर मेहमानों के अलावा कुछ फैंस भी शादी पर किट हैरिंगट के घर के बाहर दिखाई दिए।

बता दें कि पिछले साल ही उनकी सगाई का ऐलान किया गया था। डेली मेल की खबर के अनुसार, दोनों की शादी का आयोजन अबेर्डीनशायर के वार्डीहिल केशल में किया गया। जहां लेसली का परिवार पिछले 900 साल से बसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें