अमेरिकन टीवी सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का 8वां सीजन जल्द प्रसारित होने वाला है और इसको लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के नए सीजन का पहला एपिसोड वर्ल्डवाइड 14 अप्रैल को प्रसारित होगा, लेकिन आपको बता दें कि फिलहाल भारत में लोगों को इसके लिए थोड़ा सा इंतजार और करना होगा।
बता दें कि भारत में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' 16 अप्रैल को रिलीज होगा, जिसे स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित किया जाएगा। इस टीवी सीरीज को लेकर फैंस इसलिए भी ज्यादा उत्साहित हैं क्योंकि यह इसका आखिरी सीजन है। 'गेम्स ऑफ थ्रोंस' के प्रति लोगों के दीवानेपन का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इसे सबसे अधिक देखने वालों में भारत को चौथा स्थान पर है।
स्टार वर्ल्ड के अलावा लोग इसका पूरा सीजन हॉटस्टार ऐप पर भी ऑनलाइन देख सकेंगे। हॉटस्टार पर इसका पहला एपिसोड 15 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे देखा जा सकेगा। बता दें कि इस बार के सीजन में छह एपिसोड होंगे। इनमें पहला एपिसोड 54 मिनट, दूसरा 58, तीसरा 60, चौथा 78, पांचवां 80 और छठा 80 मिनट का होगा।