फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंतिम सीजन की रिलीज तारीख का खुलासा

Wed, 14 Nov 2018 05:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
गेम ऑफ थ्रोन्स
विज्ञापन

HBO ने आखिरकार अपने हिट शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के अंतिम सीजन के रिलीज डेट का खुलासा किया है। इस लोकप्रिय फैंटसी नाटक का प्रीमियर आठ अप्रैल को होगा। आपको बता दें कि इस सीरीज के सातवां सीजन दो साल पहले आया था। टीवी चैनल एचबीओ के मशहूर ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' हमेशा से चर्चा में रही है।

विज्ञापन


अब तक इस सीरीज के 7 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सभी सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किए हैं। इस बीच सीरीज के प्रीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही थीं। 

इतना ही नहीं 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल में कौन सी अभिनेत्री मुख्य भूमिका में होगी, इसको लेकर भी लोग काफी उत्साहित थे। एचबीओ ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, Every battle. Every betrayal. Every risk. Every fight. Every sacrifice. Every death. All #ForTheThrone.

इसके साथ ही एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जो कि देखने पर सभी सीजन का संकलन लग रहा है। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के प्रीक्वल में हॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नाओमी वाट्स मुख्य भूमिका में रहने वाली हैं। फिल्म में वह करिश्माई सोशलाइट के एक अंधेरे में अभिनय करती नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। खबरों की मानें तो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का यह प्रीक्वल हजारों साल पहले की कहानी को दर्शाएगा। इस प्रीक्वल में पता चलेगा कि स्वर्ण युग के नायकों का कैसे अंधकार युग शुरू हो जाता हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें