दुनियाभर में मशहूर एचबीओ चैनल की सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आखिरी सीरीज लंबे समय से काफी चर्चा में है। अब तक इसके 7 सीजन रिलीज हो चुके हैं। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। यह हॉलवीुड सिनेमा की पहली ऐसी सीरीज है जो दुनियाभर में काफी चर्चित है।
दर्शक लंबे समय से इसके आखिरी सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीरीज की शूटिंग चल रही है। इस बीच एचबीओ चैनल की इस चर्चित सीरीज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने यूट्यूब पर देख लिया है। बता करें वीडियो की तो इसमें फिल्म के लगभग सभी किरदार नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस सीरीज के मेकर्स भी वीडियो के जरिए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से जुड़ी कुछ खास बातें दर्शकों को बताते दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि प्राइम टाइम एम्मी पुरस्कार 2018 में नॉमिनेट होने वाली इस सीरीज के आखिरी सीजन में बहुत कुछ रोमांचक और नया दिखेगा। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के दर्शकों की सीरीज के आखिरी सीजन को देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। गौरतलब है कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की आखिरी सीरीज साल 2019 में रिलीज होगी।