'गेम ऑफ थ्रोन्स' में 'द माउंटेन' की भूमिका निभाने वाले एक्टर थॉर जॉर्नसन ने अपनी गर्लफ्रेंड केल्सी हेंसन से शादी कर ली है। इस बात की जानकारी थॉर ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
थॉर ने सोशल मीडिया पर केल्सी हेंसन के साथ अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- 'यह बहुत खुशी की बात है कि मैं केल्सी हेंसन को अपनी पत्नी बुलाउंगा। इस सुंदर महिला को मैं जीवन भर साथ रखूंगा। मैं भविष्य के रोमांच को लेकर बहुत उत्साहित हूं, जो हम साथ-साथ बिताएंगे। हमने हाल ही में शादी की है।'
थोर को इस साल ही जुलाई में दुनिया के सबसे मजबूत इंसान का टाइटल मिला है।बता दें दोनों 2017 से साथ है। 'द माउंटेन' केल्सी से पहली बार कनाडा के एक बार में मिले थे। बार में केल्सी बैरा के तौर पर काम करती थीं। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई।