फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वंडर वुमन' ने की एक और बड़ी फिल्म की घोषणा, मिस्त्र की रानी क्लियोपैट्रा की बनाएंगी बायोपिक

Mon, 12 Oct 2020 07:05 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Gal Gadot
विज्ञापन

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गैल गैडोट की एक फिल्म 'वंडर वुमन 1984' सिनेमाघरों में रिलीज होने का इंतजार कर रही है। वह तो अपने समय पर ही रिलीज होगी लेकिन समय रहते ही गैल गैडोट के हाथ एक और फिल्म लग गई है। इस फिल्म को भी पैटी जेनकिन्स ही निर्देशित करेंगी जिन्होंने 'वंडर वुमन 1984' बनाई है। यह फिल्म मिस्त्र के टॉलेमी राज्य की अंतिम शासक क्लियोपैट्रा की बायोपिक होगी जिसमें क्लियोपैट्रा का किरदार गल गैडोट की निभाएंगी।

इस फिल्म के बारे में गैल गैडोट का कहना है कि वह क्लियोपैट्रा की कहानी काफी लंबे समय से लोगों को बताना चाहती थीं। इस फिल्म में काम करने का उत्साह गैल गैडोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने प्रशंसकों के सामने व्यक्त किया है। क्लियोपैट्रा का किरदार निभाने के बारे में गैल गैडोट ने कहा, 'जैसा कि आप जानते हैं कि मैंने इजिप्ट की रानी क्लियोपैट्रा की कहानी बताने के लिए पैटी जेनकिंस और लाएता कलोग्रिदिस (Laeta Kalogridis) से हाथ मिलाया है। इस कहानी को हम ऐसे दर्शाएंगे जिस तरह यह कभी नहीं दिखाई गई होगी।'

गैल गैडोट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि वह इस फिल्म की कहानी को महिलाओं के नजरिए से दिखाने जा रही हैं। इसलिए, उन्होंने इस फिल्म की घोषणा भी इंटरनेशनल डे ऑफ द गर्ल पर की है। उन्होंने भरोसा जताया है कि दुनिया में मौजूद सभी औरतें और लड़कियां इस कहानी से प्रेरित होंगी और वह अपनी आवाज और सपनों को कभी दबने नहीं देंगी। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब क्लियोपैट्रा के किरदार को पर्दे पर कोई अभिनेत्री निभाने जा रही हो। 

गैल गैडोट से पहले वर्ष 1963 में वॉल्टर वेंगर ने 'क्लियोपैट्रा' नाम से ही एक फिल्म का निर्माण किया है जिसमें यह किरदार जानी-मानी अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर ने निभाया। उनसे भी पहले वर्ष 1934 में यह किरदार क्लाउडेट कोलबर्ट ने भी निभाया है। इस फिल्म का शीर्षक भी 'क्लियोपैट्रा' ही रहा।

विज्ञापन

 


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें