दुनियाभर में अपने बेहतरीन संगीत से बैंड को नई पहचान देने वाला मशहूर बैैंड बीटल्स को 11 फरवरी 1960 में बनाया गया था। इस खास बैैंड को इंग्लैंड के लिवरपूल में रहने वाले चार दोस्तों जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार मिलकर बनाया था।
इस बैंड ने उस समय इतिहास रचकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार ने मिलकर एक ही दिन में इस एलबम के 11 गानों को रिकॉर्ड किया था। मीडिया रिपॉर्ट्स की खबरों की मानें तो एक ही दिन में 11 गाने रिकॉर्ड करके बीटल्स ग्रुप ने इतिहास रच दिया था। गौरतलब है कि इस एलबम में करीब 14 गाने थे। बीटल्स बैंड दुनियाभर में इतना हिट हुआ की इसको आज भी म्यूजिक के बेहतरीन इतिहास के तौर पर जाना जाता है।
बताया जाता है कि एक सामान्य रॉक एन रोल एलबम से शुरूआत करके कुछ सालों बाद जॉन लेनन, पॉल मेकार्टनी, जॉर्ज हैरिसन और रिंगो स्टार न्यूयार्क के युवाओं के आदर्श बन गए थे। गौरतलब है कि बीटल्स बैंड 10 सालों तक सुपरहिट रहा था। मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार साल 1970 में यह चारों एक-दूसरे से अलग हो गए।