अमेरिका की मशहूर टीवी पर्सनालिटी काइली जेनर को लेकर नया विवाद सामने आया है। दरअसल 'फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100' सूची में काइली को सबसे कम उम्र (21 साल) की बिलेनियर बताया था।
अब इसे लेकर मैगजीन का कहना है कि काइली की तरफ से झूठ बोला गया था। मैगजीन से कहा गया था कि उनकी कॉस्मेटिक कंपनी उस साल 300 मिलियन डॉलर की सेल करने में कामयाब रही लेकिन हकीकत में यह सिर्फ 125 मिलियन डॉलर थी। वहीं काइली अपनी इस बात पर अड़ी हुई हैं।
काइली ने ट्वीट कर कहा है 'मेरे पास कितना पैसा है, इस पर सफाई देने के अलावा मेरे पास 100 और जरूरी काम हैं।' वहीं फोर्ब्स का दावा है कि काइली का बिजनस इतना ज्यादा प्रॉफिट देने वाला नहीं है।
बता दें काइली ने करीब चार साल पहले एक कॉस्मेटिक कंपनी लांच की थी जिसका कारोबार अब विश्व भर में फैल गया है। उन्होंने 29 डॉलर के लिप किट से अपनी कंपनी की शुरुआत की थी।