फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' का पहला पोस्टर रिलीज, इस अंदाज में नजर आए डेनियल क्रेग

Sun, 06 Oct 2019 11:54 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
daniel craig - फोटो : social media
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड की अगली फिल्म 'No Time To Die' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'नो टाइम टू डाय' है। और एक बार फिर  डेनियल क्रेग इसमें जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल 3 अप्रैल को भारत और ब्रिटेन में रिलीज होगी। वहीं अमेरिका में यह फिल्म 8 अप्रैल को दस्तक देगी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्टर में डेनियल काले रंग का सूट पहने नजर आ रहे हैं। फिल्म में पांचवी बार डेनियल जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाते नजर आएंगे। 

डेनियल क्रेग का लुक दमदार है और ये कहा जा सकता है कि इस बार भी वह फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि अब वह बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेनियल क्रेग - फोटो : twitter
बता दें 'बॉन्ड 25' के लिए क्रेग को कथित तौर पर 5 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4.50 अरब रुपये बतौर फीस मिल रही है। डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ क्यूबन-स्पैनिश एक्ट्रेस अना दे अर्मस के अलावा रामी मलेक, दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

जेम्स बॉन्ड की अब तक की फिल्मों में डेनियल क्रेग के अलावा रोजर मूर, शॉन कॉनरी, प्रियस ब्रॉसनन, टिमोथी डॉल्टन और जॉर्ड लेजेनबे ने एजेंट 007 की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अप्रैल 2020 में तय तारीख को ही रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें