फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द बैटमैन पार्ट 2’ से रॉबर्ट पैटिनसन का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट का भी हुआ ऐलान; फैंस हुए एक्साइटेड

Thu, 16 Jul 2026 02:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Batman Part 2: डायरेक्टर मैट रीव्स ने ‘द बैटमैन पार्ट 2’ से रॉबर्ट पैटिनसन का पहला लुक शेयर किया है। साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म।
विज्ञापन
‘द बैटमैन पार्ट 2’ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द बैटमैन पार्ट 2’ से रॉबर्ट पैटिनसन का पहला लुक सामने आ गया है। मैट रीव्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक छोटा सा टीजर शेयर किया है। जानिए टीजर में क्या कुछ है खास। 

क्या है टीजर में खास? 

विज्ञापन

टीजर में रॉबर्ट पैटिनसन बैटमैन के लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत दमदार म्यूजिक से होती है। इसमें बैटमैन की पीठ दिखाई देती है और उनके आसपास बारिश हो रही होती है।

वीडियो में पीछे पुलिस की गाड़ी की फ्लैशिंग लाइट्स भी नजर आती हैं। धीरे-धीरे बैटमैन कैमरे की तरफ मुड़ते हैं। आखिर में वह सीधे आगे देखते हैं और फिर फिल्म का लोगो और नई रिलीज डेट सामने आती है। इससे पहले इस फिल्म को 1 अक्टूबर 2027 को रिलीज किया जाना था।

 

‘द बैटमैन पार्ट 2’ - फोटो : सोशल मीडिया

रॉबर्ट पैटिनसन ने की स्क्रिप्ट की तारीफ 
रॉबर्ट पैटिनसन ने हाल ही में ‘द बैटमैन पार्ट 2’ के बारे में बात करते हुए इसके स्क्रिप्ट की जमकर तारीफ की। ‘द ड्रामा’ के प्रीमियर के दौरान उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म की स्क्रिप्ट शानदार है। मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही खास और अलग तरह की फिल्म होगी।’

उन्होंने यह भी बताया कि यह फिल्म 2022 में आई ‘द बैटमैन’ से काफी अलग दिशा में जाएगी। उन्होंने कहा, ‘यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म कैसी बनती है। इसमें कुछ बड़े और नए एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं।’

फिल्म को लेकर क्या बोले कॉलिन फैरेल? 
वहीं, ओसवाल्ड ‘ओज’ कॉब का किरदार निभाने वाले कॉलिन फैरेल ने भी फिल्म की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैंने स्क्रिप्ट को लेकर मैट से काफी बात की है। मुझे सच में लगता है कि यह एक मास्टरपीस हो सकती है।’

उन्होंने स्क्रिप्ट को बहुत गहरी, समझदार और डिटेल से भरी बताया और कहा कि मैट रीव्स एक शानदार फिल्म बनाने वाले हैं।

यहां देखें टीजर- 

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म? 
‘द बैटमैन पार्ट 2’ 2022 की फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी। इस बार भी मैट रीव्स डायरेक्शन संभालेंगे और रॉबर्ट पैटिनसन एक बार फिर ब्रूस वेन/बैटमैन के किरदार में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- The Odyssey: नोलन की ‘द ओडिसी’ का जबरदस्त क्रेज, ओपनिंग डे मिस न हो, इसलिए फैन ने टाल दी फैमिली प्लानिंग

ये मच अवेटेड फिल्म अब 18 फरवरी 2028 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें