फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snow White: रेचल जेलगर-गैल गैडोट ने महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं, जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘स्नो व्हाइट’

Sat, 08 Mar 2025 02:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डिज्नी की अपकमिंग फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ की दोनों अदाकारों रेचल जेलगर और गैल गैडोट ने सोशल मीडिया के जरिए महिला दिवस की शुभकामनाएं दर्शकों को दी हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

विज्ञापन
फिल्म 'स्नो व्हाइट' की एक्ट्रेस रेचल जेलगर और गैल गैडोट - फोटो : इंस्टाग्राम@disneyfilmsindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ एक लोककथा है जिस पर वर्षों से एनिमेटेड कॉर्टून, फिल्में बनती रही हैं। जल्द ही एक और फिल्म डिज्नी इस कहानी पर लेकर आ रहा है। इसमें स्नो व्हाइट के रोल में रेचल जेलगर हैं। वहीं गैल गैडोट एक बुरी रानी का रोल कर रही हैं। हाल ही में इस फिल्म की कुछ झलकियां डिज्नी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की, जिसमें रेचल जेलगर और गैल गैडोट महिला दिवस की बधाई भी दे रही हैं। 

विज्ञापन


मुख्य अदाकारों ने दिया खास संदेश  
डिज्नी द्वारा साझा किए गए वीडियो में रेचल जेलगर और गैल गैडोट महिला दिवस सबसे पहले बधाई देती हैं। साथ ही दोनों एक्ट्रेस उन महिलाओं को सलाम करती हैं जो साहसी हैं, सशक्त हैं। फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ में भी एक आम लड़की स्नो व्हाइट के साहस की कहानी है। 
 


क्या है फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ की कहानी 
फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें अधिक बदलाव नहीं है। बस ट्रीटमेंट थोड़ा सा बदला गया है। फिल्म की कहानी में स्नो व्हाइट की सौतेली मां है, जो दुनिया की सबसे सुंदर औरत बने रहना चाहती है। लेकिन जब उसे पता चलता है कि स्नो व्हाइट सबसे सुंदर है तो उसे मारने का प्रयास करती है। लेकिन स्नो व्हाइट जंगल चली जाती और सात बौनों के साथ रहने लगती है। इसके बाद कहानी में कई मोड़ आते हैं। यह कहानी असल में अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष को दिखाती है। 
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
डिज्नी की अपकमिंग फिल्म ‘स्नो व्हाइट’ 21 मार्च 2025 को अंग्रेजी, हिंदी में रिलीज होगी। ‘स्नो व्हाइट’ की कहानी को पश्चिमी देशों के दर्शक जितना पसंद करते हैं, उतना ही पसंद इसे भारत में भी किया जाता है। इस कहानी पर बनी फिल्मों को भारतीय दर्शक भी चाव देखते हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें