क्या है फिल्म की कहानी
एमिलिया पेरेज की कहानी एक मैक्सिकन वकील (सेलेना गोमेज) और कभी क्राइम की दुनिया से जुड़े एक शख्स के आसपास घूमती है। क्राइम की दुनिया से जुड़ा यह शख्स एक पुरुष है लेकिन वह स्त्री बनना चाहता है और ऑपरेशन कराकर ऐसा कर भी लेता है। इसी कहानी के साथ कॉमेडी, क्राइम और रिलेशनिशप को शामिल किया गया है। फिल्म की खास बात है कि इसमें क्राइम की दुनिया से जुड़े शख्स का किरदार एक असल ट्रांसजेंडर एक्टर ने निभाया है। इस ट्रांसजेंडर एक्टर का असल नाम कार्ला सोफिया गैसकॉन है।
इन अवॉर्ड फंक्शन में चला जादू
- गोल्डन ग्लोब में फिल्म ‘एमिलिया पेरेज’ को बेस्ट मोशन पिक्चर्स म्यूजिकल-कॉमेडी, बेस्ट मोशन पिक्चर्स नॉन इंग्लिश लैंग्वेज का अवॉर्ड मिला।
- गोल्डन ग्लोब में ही फिल्म के लिए जोई सल्डाना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म के एक गाने को भी बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला।
- कान फिल्म फेस्टिवल में ‘एमिलिया पेरेज’ को ज्यूरी प्राइज अवॉर्ड मिला, बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी कार्ला सोफिया, सेलेना गोमेज और जोई सल्डाना को मिला।
- ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड में भी कई कैटेगिरी में यह फिल्म नॉमिनेट हुई, फरवरी माह में इस अवॉर्ड की घोषणा होगी।
- यूरोपियन फिल्म अवॉर्ड में भी बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, स्क्रीनराइटर के अवॉर्ड ‘एमिलिया पेरेज’ ने जीते हैं।
फिल्म एमिलिया पेरेज में कार्ला सोफिया गैसकॉन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
ऑस्कर में नॉमिनेट होने वाली पहली ट्रांसजेंडर कार्ला
‘एमिलिया पेरेज’ की एक्टर कार्ला सोफिया गैसकॉन पहली ट्रांसजेंडर हैं, जो ऑस्कर अवॉर्ड में नॉमिनेट हुई हैं। कार्ला का नॉमिनेशन ग्लाेडन ग्लाेब में भी हुआ था। अब वह ऑस्कर जीत पाती हैं या नहीं, यह जल्द ही पता चलेगा। 3 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड की घोषणा होगी।
एमिलिया पेरेज से जुड़ी हैं कुछ कंट्रोवर्सी
‘एमिलिया पेरेज’ जरूर कई अवॉर्ड फंक्शन में सराही जा रही है लेकिन इसके साथ कुछ कंट्रोवर्सी भी जुड़ी हैं। जैसे कहा जा रहा है कि इसकी कहानी मैक्सिकन बैकड्रॉप पर है पर इसमें मैक्सिकन कलाकारों की भागीदारी कम है। फिल्म के डायरेक्टर जैक्स ऑडियार्ड खुद एक फ्रेंच हैं। फिल्म को पेरिस में शूट किया गया है। फिल्म की एक ही एक्ट्रेस पाज सिर्फ मैक्सिको में पैदा हुई हैं। सेलेना गोमेज जरूर मैक्सिकन मूल की हैं लेकिन उनकी स्पेनिश लैंग्वेज पर पकड़ बहुत कमजोर है, जिससे दर्शक नाराज हैं। फिल्म में मैक्सिको को ड्रग और ड्रग लॉर्ड से जोड़कर दिखाया गया है, इससे भी लोगों को दिक्कत है। इस तरह से यह फिल्म जहां अवॉर्ड फंक्शन में अपनी कहानी के लिए पसंद की जा रही है, वहीं दर्शकों को इससे कई तरह की आपत्तियां भी हैं। इसलिए यह फिल्म लगातार कंट्रोवर्सी का शिकार हो रही है।