इरॉटिक सीरीज 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' का तीसरी फिल्म 'फिफ्टी शेड्स फ्रीड' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेसर पहले की फिल्म की तरह बोल्डनेस और हॉटनेस की भरमार है। फिल्म वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने वाली है। खैर अब ये तो साफ है कि इस बार का वैलेंटाइन आपके लिए बेहद खास होने वाला है।
टीजर में क्रिश्चियन और एनस्तेशिया की जिंदगी की झलक दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत शादी के साथ होती है, और उसके बाद दोनों हनीमून पर नजर आते हैं, लेकिन आखिर में किडनैपिंग पर जाकर टीजर खत्म होता है। टीजर को देखने के बाद फैंस को फिल्म का और ज्यादा बेसब्री से इंतजार होने लगेगा।
पढ़ें- प्रिंस हैरी का हॉलीवुड एक्ट्रेस से चल रहा है चक्कर, ब्रिटिश राजशाही के हैं दावेदार
फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स को काफी पसंद किया गया है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म का तीसरा पार्ट इस वैलेंटाइन डे पर कियना धमाल मचा पाता है। यहां देखिए फिल्म का टीजर: