फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Fast & Furious: Hobbs & Shaw' भी हो गई ऑनलाइन लीक

Sat, 03 Aug 2019 12:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स और शॉ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की अगली फिल्म 'हॉब्स और शॉ' शुक्रवार को रिलीज हुई लेकिन उससे पहले ये फिल्म यूट्यूब पर लीक भी हो गई।

विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले। लेकिन लीक होने के बाद फिल्म के कलेक्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। डेविड लीच द्वारा निर्देशित Fast & Furious Presents: Hobbs & Shaw पूरी फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध होने की वजह से लोग इसे घर पर ही देख रहे हैं। 

बता दें कि ये फिल्म सुपरहिट हॉलीवुड सीरीज फास्ट एंड फ्यूरियस का ही पार्ट है। हर बार की तरह इस बार भी फिल्म में एक लेवर बढ़ाकर एक्शन दिखाया गया है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन और जैसन स्टैथम के साथ ही इस बार रोमन रेन्स भी नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल इंटरनेट पर लीक होने वाली बड़ी फिल्मों की बात करें तो 'Spider-Man: Far From Home', 'Avengers: Endgame', 'Aladdin' और 'Captain Marvel'भी लीक हो चुकी हैं। हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड की भी लगभग सभी फिल्में रिलीज के बाद लीक कर दी जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें