फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फेम टायरेस गिब्सन ने की शिव की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया दूध; मार्टिन लूथर को किया याद

Sun, 28 Jun 2026 11:33 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tyrese Gibson India Tour: हॉलीवुड फिल्म ‘द फास्ट एंड द फ्यूरियस’ फेम टायरेस गिब्सन हाल ही में भारत आए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में महादेव की पूजा की। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी भारत की यात्रा को लेकर खास बाते लिखी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
टायरेस गिब्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और सिंगर टायरेस गिब्सन हाल ही में भारत आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश शेयर करते हुए अपनी भारत की यात्रा को 'जिंदगी बदलने वाला' और एक आध्यात्मिक सफर बताया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत का यह सफर उनके जीवन के एक बड़े और प्रेरणादायक बदलाव की शुरुआत है।

विज्ञापन

2 of 5
टायरेस गिब्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
मंदिर में की पूजा और डॉ. मार्टिन लूथर किंग को किया याद
टायरेस गिब्सन ने इंस्टाग्राम पर मुंबई के एक मंदिर की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वह शिवलिंग पर दूध चढ़ाते और आरती करते नजर आ रहे हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने साल 1959 में डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की भारत यात्रा का जिक्र किया।

टायरेस ने लिखा, 'डॉ. मार्टिन लूथर किंग भी गांधी जी के विचारों को समझने भारत आए थे। उन्होंने कहा था कि ईसा मसीह ने उन्हें प्यार करना सिखाया, लेकिन महात्मा गांधी ने उन्हें अहिंसा का रास्ता दिखाया। उस यात्रा ने इतिहास बदल दिया था।'
विज्ञापन

3 of 5
टायरेस गिब्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
आम टूरिस्ट की तरह घूमने आए टायरेस
टायरेस ने बताया कि भारत में आना का मुख्य मकसद ध्यान सीखना और मानसिक शांति पाना है, ताकि वे अपने भीतर की बेचैनी को दूर कर सकें। उन्होंने भारत में मिली मेहमाननवाजी के लिए यहां के लोगों का शुक्रिया अदा किया।

4 of 5
टायरेस गिब्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
बचपन के दोस्त और मेंटर का जताया आभार
इस यात्रा में टायरेस के साथ उनके बचपन के दोस्त केन्याटा भी हैं। दोनों 8 साल की उम्र से दोस्त हैं। टायरेस ने भावुक होते हुए कहा, 'केन्याटा के परिवार ने मेरे बचपन के सबसे मुश्किल दिनों में मुझे सहारा दिया। जब आप सच में आभारी होते हैं, तो आप हमेशा उन लोगों का कर्ज चुकाने की सोचते हैं, जिन्होंने आपके बुरे वक्त में साथ दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टायरेस गिब्सन - फोटो : सोशल मीडिया
टायरेस के प्रोजेक्ट्स
टायरेस गिब्सन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। 'फास्ट फॉरएवर' में वे फिर से अपने मशहूर किरदार 'रोमन पियर्स' के रूप में दिखेंगे। इसके अलावा वह मशहूर R&B सिंगर टेडी पेंडरग्रास की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।



यह भी पढ़ें: कैसे हुई ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी की दोस्ती? फिल्म की वजह से आई दरार; 45 दिनों तक साथ में किया सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें