फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड का 85 साल की उम्र में निधन

Tue, 19 Feb 2019 07:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार्ल लजेरफेल्ड
विज्ञापन

इंटरनेशनल डिजाइनर कार्ल लजेरफेल्ड का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों की मानें तो कार्ल करीब दो हफ्तों से बीमार चल रहे थे और पैरिस के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


कार्ल लजेरफेल्ड शनेल के क्रिएटिव डायरेक्टर थे। उन्हें 'शनेल' से जुड़े हुए तीस साल से भी ज्यादा हो गए थे। लजेरफेल्ड को उनके अनोखे स्टाइल के लिए जाना जाता था। वह हमेशा एक ब्लैक सूट पहनते थे और हमेशा काले चश्मे में नजर आते थे।
विज्ञापन


हाल ही में हुए शनेल के फैशन शोज में कार्ल लजेरफेल्ड नजर नहीं आए थे। इंटरनेशनल ब्रांड 'शनेल' का कहना था कि थकावट की वजह से वह शोज का हिस्सा नहीं बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें