फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैक्सन के फैंस के लिए खुशखबरी, कहीं जाने की जरूरत नहीं अब दिल्ली में दिखेंगे

Fri, 15 Sep 2017 05:33 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
माइकल जैक्सन
विज्ञापन
किंग ऑफ पॉप के नाम से फेमस माइकल जैक्सन के फैंस के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें अपने फेवरेट स्टार माइकल जैक्सन का मोम का स्टेच्यू दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली की रीगल बिल्डिंग में बनने वाले इस खास संग्रहालय में माइकल जैक्सन के साथ कई और फेमस हस्तियों के भी पुतले लगाए जाने हैं। इस लिस्ट में मनोरंजन जगत से जस्टिन बीबर, मर्लिन मुनरो के अलावा खेल जगत के डेविड बैकहम, लियोनल मेसी के नाम भी शामिल है।

पढ़ें- करीना और तुषार की राह पर चले उनके लाल, तस्वीर वायरल

मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया के निदेशक अंशुल जैन के अनुसार 'भारत में इन हॉलीवुड एवं अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के काफी प्रशंसक हैं। मैडम तुसाद का मकसद हमेशा प्रशंसकों को उनकी पसंदीदा हस्तियों के करीब लाना रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके इस कदम से भारतीय प्रशंसकों का अपने पसंदीदा कलाकारों के करीब आने का सपना भी पूरा होगा'। गौरतलब है कि भारत में ये अपनी तरह का पहला संग्रहालय होगा।

जिसेमं एंजेलिना जॉली, स्कारलेट जोहानसन, निकोल किडमैन, लेडी गागा, जेनिफर लोपेज, केट विंस्लेट, बयोंसे और किम करदाशियां के भी स्टेच्यू लगाएं जाएंगे। गौरतलब है कि इस तरह के किसी भी स्टेच्यू को बनने में 4 महीने से अधिक का समय लगता है और 20 से ज्यादा कलाकारों की टीम इस काम को करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें