फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक के बेटे को जस्टिन बीबर ने दिया अपने शो का 75 हजार का टिकट

Sun, 23 Apr 2017 08:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
जस्टिन बीबर
विज्ञापन
पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के अगले महीने होने वाले कॉन्सर्ट का गोल्डन टिकट मुंबई के एक ऑटो चालक के बेटे को मुफ्त में दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें शो से जुड़े समान भी मिलेंगे।
विज्ञापन


मुंबई में 50 साल के एक ऑटो चालक के 22 वर्षीय बेटे को जस्टिन के शो का गोल्डन टिकट दिया गया। ऑटो चालक का बेटा जस्टिन का काफी बड़ा फैन है और उसकी ख्वाहिश थी कि उनका कॉन्सर्ट लाइव देखे लेकिन आर्थिक परेशानी के कारण वह शो का टिकट नहीं खरीद पाया था। आपको बता दें कि कैनेडा के इस पॉप सिंगर के शो की कीमत 75 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें- जस्टिन बीबर को मुंबई घुमाएंगी जैकलीन फर्नांडिस

ऑटो चालक के बेटे ने जस्टिन के टूर के ऑफिशियल फैन पेज पर मैसेज कर शो को देखने की ख्वाहिश जताई थी। शो के आयोजक व्हाइट फॉक्स इंडिया ने उनकी ये तमन्ना पूर कर दी है। आयोजकों का कहना है कि जस्टिन बीबर हमेशा चैरिटी में यकीन रखते हैं और हम उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन


जस्टिन बीबर अगले महीने अपने मेगा कॉन्सर्ट के लिए भारत आने वाले हैं। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में जस्टिन 10 मई को परफॉर्म करेंगे। उनके फैंस शो के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रॉबर्ट डी नीरो के साथ दिखाई दीं प्रियंका, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें