फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का निधन, 'Larry King Live' को 25 सालों तक किया होस्ट

Sat, 23 Jan 2021 08:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिका के प्रसिद्ध टॉक शो प्रस्तुतकर्ता लैरी किंग - फोटो : twitter
विज्ञापन
अमेरिका के मशहूर टीवी होस्ट लैरी किंग का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। लैरी किंग अमेरिका के प्रमुख होस्ट में से एक थे। उन्होंने राष्ट्रपतियों समेत कई बड़ी हस्तियों के इंटरव्यू ले चुके हैं। लैरी किंग को उनके काम के लिए पीबॉडी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ओरा मीडिया ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी है।
विज्ञापन


किंग का निधन लॉस एंजिल्स के सीडर्स सिनाई अस्पताल में हुआ। निधन के कारण के बारे में नहीं बताया गया है। लैरी किंग ओरा मीडिया के सह संस्थापक थे। कुछ दिन पहले ही वह कोरोना से संक्रमित हुए थे। इलाज के लिए उन्हें लॉस एंजिल्स के सीडर्स सिनाई अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

बता दें कि लैरी किंग ने सीएनएन के मशहूर शो 'Larry King Live' को 25 सालों तक होस्ट किया। वे रेडियो और टेलीविजन पर 60 साल से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे। अपने सेलिब्रिटी इंटरव्यू, राजनीतिक बहस और सामयिक चर्चाओं के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें