फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snoop Dogg Granddaughter: हॉलीवुड के मशहूर रैपर स्नूप डॉग पर टूटा दुखों का पहाड़, दस महीने की पोती का हुआ निधन

Sun, 01 Feb 2026 05:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Snoop Dogg Granddaughter Death: मशहूर अमेरीकी रैपर, गीतकार और एक्टर स्नूप डॉग पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी दस माह की पोती का निधन हो गया है। 
विज्ञापन
Snoop Dogg - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के लोकप्रिय रैपर-सिंगर और एक्टर स्नूप डॉग की पोती का निधन हो गया है। स्नूप की महज दस महीने की पोती कोडी ड्रेक्स का निधन 26 जनवरी 2026 को हुआ। बेबी कोडी अस्पताल में भर्ती थी। NICU से घर लौटने के कुछ ही हफ्ते बाद बच्ची का निधन हो गया। बता दें कि कोडी, स्नूप डॉग की बेटी कोरी ब्रॉडस की बिटिया थीं। 

विज्ञापन


शोक में डूबा परिवार
कोरी ब्रॉडस, स्नैप डॉग की सबसे छोटी संतान हैं और वे इकलौती बेटी हैं। कोरी की दस महीने की बेटी कोडी ड्रेक्स के निधन से परिवार शोक में डूबा है। इस दिल दहला देने वाली खबर की जानकारी कोरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी बेटी के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'हमारी जिंदगी का प्यार हमसे दूर चला गया। मेरी बच्ची कोडी'।

विज्ञापन
Trending Videos

मार्च में शेयर की थी बेबी गर्ल के जन्म की खबर
कोरी ब्रॉडस ने अपने पति वेन ड्यूस के साथ पहली संतान के रूप में बेबी कोडी का स्वागत किया था। उन्होंने मार्च 2025 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर की थी। अब अचानक बेबी गर्ल के निधन से परिवार गमगीन है। 
 


वेन ड्यूस बोले- 'डैडी हमेशा प्यार करते रहेंगे'
कोरी के पति यानी स्नूप डॉग के दमाद, वेन ड्यूस ने भी अपनी बेबी गर्ल के निधन पर दुख जताते हुए इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'कोडी, तुम जब से हमें छोड़कर गई हो, हम दुख में डूबे हैं। डैडी हमेशा तुम्हें प्यार करेंगे'।

विज्ञापन

फैंस ने जताईं संवेदनाएं 
पोती के निधन के बाद स्नूप डॉग ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। शनिवार 31 जनवरी को स्नूप ने बेटी कोरी की एक फैमिली फोटो शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में कुछ लिखा नहीं है, बल्कि हाथ जोड़ने वाले और चमकते दिल वाले इमोजी लगाए हैं। इस पोस्ट में स्नूप के फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। पोती के निधन पर संवेदनाएं जता रहे हैं।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें