फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिटारिस्ट डेरेक जोन्स का निधन, बैंड मेंबर्स ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Thu, 23 Apr 2020 01:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेरेक जोन्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गिटारिस्ट डेरेक जोन्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। डेरेक जोन्स ने 35 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है हालांकि गिटारिस्ट की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। डेरेक की मौत की खबर उनके ही टीम के एक सदस्य ने सोशल मीडिया पर दी थी।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम पर गायक रॉनी रेडके ने इस बात की जानकारी दी कि डेरेक जोन्स का निधन हो गया है।  रॉनी ने सोशल मीडिया पर डेरेक को याद करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की और इस बात की जानकारी दी। पोस्ट में रॉनी ने लिखा, 'मैं इस बात को कभी नहीं भूल पाऊंगा की तुमने मुझे जेल से उठाकर अपने बैंड में जगह दी थी, ताकि हम फॉलिंग इन रिवर्स की शुरुआत कर सकें। तुम हमेशा हम सभी के साथ रहोगे।'
 

डेरेक जोन्स को को रॉनी के साथ ही बाकी बैंड मेंबर्स ने भी याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। बता दें कि सिर्फ सितारे ही नहीं बल्कि आम सोशल मीडिया यूजर्स भी डेरेक को याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौरतलब है कि डेरेक के बैंड का आखिरी एलबम 'द ड्रग इन मी इस रिइमेजिन्ड' इस साल फरवरी में रिलीज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें