लाखों लोगों की आवाज है यह डॉक्यूमेंट्री
एफिनेव्स्की की ये वॉर डॉक्यूमेंट्री आम नागरिकों, माताओं-बच्चों बुजुर्गों से लेकर डॉक्टरों, पत्रकारों, धार्मिक नेताओं और सैनिकों के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की व्यक्तिगत अनुभवों को दर्शाएगी। बताया जा रहा है कि फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम उन लोगों की आवाज है, जिनका जीवन इन आठ सालों के संघर्ष के दौरान पूरी तरह से उथल-पुथल हो गया था।
इस दिन होगा 'फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम' का प्रीमियर
31 अगस्त से शुरू हुआ 79वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 10 सितंबर तक वेनिस लीडो में चलेगा। एफिनेव्स्की की डॉक्यूमेंट्री 'फ्रीडम ऑन फायर: यूक्रेन्स फाइट फॉर फ्रीडम' को सात सितंबर को महोत्सव में प्रदर्शित किया जाएगा। आधिकारिक तौर पर वेनिस फिल्म फेस्टिवल इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त है, इस फेस्टिवल का उद्देश्य जागरूकता फैलाना और क्रिएटिव फ्रीडम के सार के रूप में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का विस्तार करना है।