फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसी स्मोलेट पर लगा हेट क्राइम करने का आरोप,सैलरी बढ़वाने के लिए करवाया खुद पर हमला

Fri, 22 Feb 2019 12:44 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Jussie Smollett - फोटो : Variety
विज्ञापन
'एलियन', 'एंपायर' और 'ऑन अवर ओन' जैसी फिल्मों और टीवी शो में अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले कलाकार जसी स्मोलेट पर हेट क्राइम करने का आरोप लगा। विदेशी मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो जसी स्मोलेट ने खुद को मशहूर करने और अपने सैलरी को ज्यादा बढ़वाने के लिए खुद पर नस्लभेद हमला करवाया। 
विज्ञापन


यह घटना बीते महीने की है,जब दो संदिग्धों ने 36 साल के एक्टर पर उस समय हमला कर दिया जब वह शिकागो के एक शहर में थे। बताया जा रहा है कि दो संदिग्ध ने उनपर केमिकल फेंका और रस्सी से उनका गला दबाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने जसी स्मोलेट से साथ मारपीट भी की। अब शिकागो पुलिस ने खुलासा किया है कि यह हमला जसी स्मोलेट पर हुआ नहीं बल्कि उन्हें खुद अपने ऊपर करवाया। 

खबरों की मानें तो एक्टर ने अपने दो भाईयों को इस काम में शामिल किया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जसी स्मोलेट ने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग उन्हें और अच्छे से जान सकें और टीवी शो एंपायर में उनकी सैलरी बढ़ जाए। बताया जा रहा है कि इसके लिए जसी स्मोलेट ने अपने भाईयों को करीब 3,500 डॉलर भी दिए थे। वहीं इस मामले में कोर्ट ने 100,000 डॉलर में एक्टर को जमानत दी और स्मोलेट को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि जसी स्मोलेट गे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें