महामारी और लॉकडाउन में लोगों के मानसिक स्वास्थ्य की भी चिंता सताने लगी है। मई का महीना मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी फिल्म अभिनेत्री एमा स्टोन ने वीडियो संदेश के जरिए चाइल्ड माइंड इंस्टीट्यूट के तहत वीथ्राइवइनसाइड कैंपन शुरू किया है।
इसमें परिवार और बच्चों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उपायों की कहानी वीडियो में देनी है। ये वीडियो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिए जाएंगे।
मैं सिर्फ लिखती हूं पर उसे पढ़ती नहीं चाइल्ड माइंड इंस्टीट्यूट की बोर्ड सदस्य एमा स्टोन ने बताया कि चिंता होने पर उसके बारे में लिखती हैं।
वे सिर्फ लिखती और लिखती रहती हैं। वे इस बारे में भी नहीं सोचती की क्या लिख रही हैं और लिखे को दोबारा नहीं पढ़ती। ये मेरे लिए बहुत मददगार होता है।
इस अभियान में जोनाह हिल, मारगॉट रॉबी, ऑक्टेविया स्पेंसर, समेत कई हस्तियां अन्य शामिल हैं।