फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ले अभी नहीं करेंगी शेन वार्न से शादी

Thu, 24 Jan 2013 04:14 PM IST
नई दिल्ली/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले अपने मंगेतर क्रिकेटर शेन वार्न से विवाह करना चाहती हैं। उनकी चाहत उनके काम में आड़े आ रही है। हर्ले नहीं चाहती हैं कि वह अपने कॅरियर के पीक समय में शादी करके घर बसा लें। वह चाहती हैं कि वह अभी काम को प्राथमिकता दें। वह शादी तो करना चाहती हैं लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उनके लिए यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार दो साल पहले सगाई करने के बाद से ही शादी, हर्ले और वार्न की प्राथमिकता रही है। दोनों ने समय-समय पर जल्द ही शादी कर लेने की बात कही है। पत्रिका 'लेटर' के कवर पृष्ठ की लिए फोटो शूट करने के बाद हर्ले ने कहा कि हम दोनों विवाह करना चाहते हैं यह हमारी पहली प्राथमिकता है लेकिन यह सम्भव नहीं हो पाया है। इसके पीछे काम की मजबूरियां हैं। अब देखते हैं कि उनकी मजबूरियां कब खत्म होती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें