फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता एड्डी हेसल की गोली लगने के बाद मौत, प्रेमिका के घर के बाहर हुई हत्या

Mon, 02 Nov 2020 11:44 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Eddie Hassell - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ (The Kids Are All Right) के एक्टर एड्डी हेसल (Eddie Hassell) की टेक्सास में गोली लगने के बाद मौत हो गई। वह 30 साल के थे।

विज्ञापन

‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार टेक्सास के ग्रेंड प्रेरी में उनकी प्रेमिका के घर के बाहर शनिवार देर रात एक बजे हसल को पेट में गोली मार दी गई थी। हादसे के समय उनकी प्रेमिका घर पर थी लेकिन वह हमलावर को पहचान नहीं पाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।


टेक्सास के निवासी हसल ने 2000 से 2010 के बीच में कई किरदारों से लोगों का दिल जीता। फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ में निभाई कलै की भूमिका के लिए उन्होंने सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी बार वह 2017 में आई फिल्म ‘ओह लक्की’ में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें