हॉलीवुड के सुरपहिट हीरो ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच ड्वेन जॉनसन ने ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने बोरिस जॉनसन को अपना करीबी बताया है। ये बात डवेन जॉनसन ने ट्वीट के जरिए बताई है।
हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। अंग्रेजी वेबसाइट rt.com के अनुसार WWF के चैंपियन और एक्टर ड्वेन जॉनसन ने ट्वीट में लिखा- 'पीएम बोरिस जॉनसन मेरे कजीन हैं क्योंकि हम दोनों जुड़वा जैसे दिखते हैं।' इसके अलावा ड्वेन जॉनसन ने बोरिस जॉनसन की तारीफ भी की। इस ट्वीट को करने के कुछ समय बाद ही ड्वेन जॉनसन ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
बात करें ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' की तो ये हैरतअंगेज एक्शन और स्टंट से भरपूर हॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की स्पीन ऑफ (पहली फिल्म के किसी खास दृश्य से बनाई गई दूसरी फिल्म) है। इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन के अलावा जेसन स्टेथम और इदरिस एल्बा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस: हॉब्स & शॉ' का शानदार एक्शन दर्शकों के दिलों को जीत लेगा।