फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwayne Johnson: बोतल में पेशाब करते थे हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन, सेट पर लेट आने के विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Tue, 12 Nov 2024 08:10 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने आगे इस विवाद को पूरी तरह से यह पागलपन बताया और पूरे विवाद को बकवास भी करार दिया। अभिनेता का मानना है कि वे जवाबदेही लेने में विश्वास करते हैं।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन अपने लाजवाब अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अभिनेता कुछ समय पहले एक गहरे विवाद में फंस गए थे। ड्वेन पर सेट पर लेट आने का और लोगों से गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगा। अब अभिनेता ने अपने ऊपर सभी आरोपों का खंडन किया है और एक ऐसा बयान दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन


ड्वेन जॉनसन ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में, एक साक्षात्कार में ड्वेन जॉनसन ने ये बात स्वीकार की है कि वह बोतल में पेशाब करते थे और सेट पर लेट आते थे मगर इतना भी नहीं जितना लोगों ने बोला था। अभिनेता ने कहा,  ऐसा होता है...मैंने हजार बार कहा है। 'अरे, मैं यहां हूं। आओ और मुझसे पूछो। और मैं तुम्हें सच बताऊंगा।' यही, ड्वेन पर यह भी आरोप लगा है कि सेट पर देरी से आने की वजह से रेड वन का बजट 250 मिलियन डॉलर तक बढ़ गया था।

अपने विवादों पर तोड़ी चुप्पी
अभिनेता ने आगे इस विवाद को पूरी तरह से यह पागलपन बताया और पूरे विवाद को बकवास भी करार दिया। अभिनेता का मानना है कि वे जवाबदेही लेने में विश्वास करते हैं। यह सच उन्हें पता है और जब भी उनसे पूछा जाएगा, वह इसका जवाब देंगे, उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।
विज्ञापन


निर्देशक ने किया बचाव
वही, रेड वन के निर्देशक ने अभिनेता का बचाव किया और कहा, "ड्वेन ने कभी भी एक दिन के लिए भी अपना काम नहीं छोड़ा है। उनके पास करने के लिए अपने भी कई काम होते थे। वह सेट पर कभी-कभी देर से आ सकते थे। क्योंकि यहां ऐसे ही होता है। हॉलीवुड में हर किसी के साथ ऐसा ही होता है। मैंने खुद उनके साथ तीन बड़ी फिल्में बनाई हैं। वह हर किसी के साथ काफी अच्छे से पेश आते थे।"
विज्ञापन

 

What If Trailer: मार्वल की ‘व्हाट इफ’ एनिमेशन की फाइनल सीरीज का ट्रेलर जारी, थंडर की देवी-नए मोड़ के साथ धमाल





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें