मुख्य ओटीटी प्लेटफॉर्म के ट्रेंड लिस्ट खंगालते हैं तो मालूम पड़ता है कि सालों पुराने अंग्रेजी शोज और फिल्मों को खूब देखा जा रहा है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की बात करें तो यहां अच्छी तादाद में लोग मार्वल और डिज्नी के तमाम शोज और फिल्में देख रहे हैं। इनमें 'अवेंजर्स', 'अलादीन', 'फ्रोजन', 'द जंगल बुक', 'द लॉयन किंग', 'मूलन', 'हाउस ऑफ कॉर्ड्स','द सिम्पसन्स' जैसे कंटेंट शामिल हैं। नेटफ्लिक्स की बात करें तो यहां दर्शक कॉमेडी सीरीज 'फ्रेंड्स' से लेकर 'बिंग बैंग' थ्योरी, जासूसी और रोमांचक सीरीज 'शेरलॉक होम्स', 'सूट्स' देख रहे हैं। वहीं 'मनी हाइस्ट' के चौथे सीजन के साथ ही लोग 2017 में आए इसके पहले एपिसोड्स से लेकर नए एपिसोड्स बार-बार देख रहे हैं।
अमेजन प्राइम वीडियो की बात करें तो 'मिशन इंपासिबल', 'हैरी पॉटर', 'द स्नो क्वीन', 'सिंडरेला', 'सुपरमैन', 'बैटमैन', 'द गॉडफादर', 'जुरासिक पार्क', 'वैंपायर डायरीज', 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' जैसी फिल्मों और शोज को लोग तरजीह दे रहे हैं। बीते दिनों ट्विंकल खन्ना ने भी ऐसे ही एक शो 'सिम्पसन' को लेकर अपना क्रेज साझा करते हुए कहा था कि यह वह शो है जिसे वह हफ्ते के किसी भी दिन किसी भी समय देख सकती हैं। लोगों द्वारा देखे जा रहे कंटेंट की एक खास बात है कि यह सभी सीजन और एक से अधिक पार्ट्स में है। दरअसल चारदिवारी में कैद लोग अधिक से अधिक समय बीताने के लिए ही ऐसे कंटेंट का सहारा ले रहे हैं। इसके चलते ओटीटी के दोनो हाथों में लड्डू है। पहले ही नई वेब सीरीज और फिल्मों के कारण लोग यहां अधिक संख्या में आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुरानी यादों को जीने के लिए भी लोग इनका सहारा ले रहे हैं।
हॉलीवुड से चुराए गए हैं इन 16 बॉलीवुड फिल्मों के पोस्टर, लिस्ट में शाहरुख- आमिर से अक्षय-प्रभास तक की फिल्म शामिल