एक्शन पैक होने वाली है फिल्म
ट्रेलर में रॉबर्ट पैटिंसन के किरदार स्काइटेल की भी झलक मिलती है, जो पॉल के खिलाफ एक बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है। वहीं आलिया एट्राइड्स खून से लथपथ और चीखती हुई नजर आती हैं, जो कहानी को और ज्यादा रहस्यमयी बना देती है। ट्रेलर के आखिर में चानी को सैंडवर्म को बुलाते हुए दिखाया गया है, जो फिल्म के बड़े एक्शन की ओर इशारा करता है।
कहानी किस बारे में है?
‘ड्यून 3’ की कहानी लगभग 20 साल बाद की है, जब पॉल एट्राइड्स सम्राट बन चुका है। लेकिन अब उसे अपनी सत्ता की कीमत चुकानी पड़ रही है। पुराने साथी वापस आ रहे हैं, नए दुश्मन सामने खड़े हैं और हर तरफ धोखा छिपा हुआ है।
पॉल को भविष्य में साम्राज्य के खत्म होने के डरावने सपने आते हैं। इसी बीच उसकी पुरानी मोहब्बत और चानी से जुड़ा एक बड़ा रहस्य सामने आता है। जैसे-जैसे बगावत बढ़ती है, पॉल को यह समझ आता है कि ताकत की असली कीमत क्या होती है।
यहां देखें ट्रेलर-
स्टार कास्ट और रिलीज डेट
फिल्म का निर्देशन डेनिस विलेन्यूव ने किया है। इसमें टिमोथी चालमेट, जेंडाया, जेसन मोमोआ, फ्लोरेंस प्यू, रेबेका फर्ग्यूसन, आन्या टेलर-जॉय और रॉबर्ट पैटिंसन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
ये भा पढ़ें- बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रीति जिंटा के डीपफेक और मॉर्फ्ड फोटो मामले पर लिया ये एक्शन, जानें मामला
यह फिल्म 18 दिसंबर को भारत में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसे इंग्लिश और हिंदी के साथ-साथ 3D और आईमैक्स जैसे बड़े फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।