फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drake: 20 महिलाओं को डेट करके चर्चा में आया ये ग्लाेबल स्टार, लाइव शो पर भौंककर दिखाया; किए बड़े खुलासे

Mon, 10 Aug 2026 08:23 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kick Stream Drake Dating show Viral video: अमेरिकन रैपर, सिंगर और सॉन्गराइटर ड्रेक इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है उनका एक शो जिसमें उन्होंने एक साथ 20 महिलाओं को डेट किया। अब इस शो के कई वीडियो वायरल है। जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
ड्रेक डेटिंग शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कनाडाई रैपर ड्रेक (Drake) ने हाल ही में किक प्लेटफॉर्म पर एक लाइवस्ट्रीम के दौरान एक अनोखा 20vs1 डेंटिंग शो होस्ट किया। इस वायरल शो में उन्होंने लगभग 40 मिनट के भीतर 20 महिलाओं के साथ डेट किया।
विज्ञापन

इस स्पीड डेटिंग के दौरान ड्रेक ने सभी से बातचीत की, उन्हें जाना, कई बड़े खुलासे किए और अंत में एक विजेता का नाम घोषित किया। जानिए इस शो में क्या कुछ खास रहा?

पार्टी के बाद प्रतियोगियों से मिलते ड्रेक - फोटो : X

शो से जुड़ी खास बातें

  • पिंकच्यु की जीत- ड्रेक का ध्यान गॉथ स्ट्रीमर पिंकच्यु ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया, जिनके साथ उनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।  
  • दिलचस्प वादे और उपहार- शो के अंत में ड्रेक ने विनर पिंकच्यु की मां के लिए एक घर खरीदने और नकद राशि समेत कई महंगे उपहार देने की घोषणा की।  
  • वायरल पल- इस लाइवस्ट्रीम के दौरान ड्रेक ने धोखे और रिश्तों को लेकर लंबी बातचीत की। उनके जवाब और हाव-भाव सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। 
  • लाइव शो पर भौंकना- यह पूरे एपिसोड का सबसे चौंकाने वाला पल था। प्रतियोगी पिंकच्यु के कहने पर ड्रेक ने कैमरे पर भौंकने की आवाज निकाली। इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

शो के दौरान प्रतियोगी को डेट करते ड्रेक - फोटो : X
यहां देखें शो से वायरल कुछ खास वीडियो

भौंकने की नकल करते ड्रेक


ड्रेक ने बताया कि उनके साथ धोखा हुआ

विजेता की घोषणा
विज्ञापन

रैपर ड्रेक - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं ड्रेक?
  • 39 साल के ऑब्रे ड्रेक ग्राहम को पेशेवर रूप से ड्रेक के नाम से जाना जाता है। 
  • ड्रेक एक प्रसिद्ध कनाडाई रैपर, गायक और गीतकार हैं। 
  • ड्रेक को हिप-हॉप संगीत में आरएंडबी (R&B) शैली को लोकप्रिय बनाने और दुनिया के सबसे सफल संगीत कलाकारों में गिना जाता है।
  • ड्रेक अपने करियर के दौरान केंड्रिक लैमर, पुशा टी और कान्ये वेस्ट जैसे कलाकारों के साथ कई बड़े और चर्चित हिप-हॉप विवादों में रहे हैं।  
  • केंड्रिक लैमर के साथ हुए उनके हालिया विवाद में गंभीर व्यक्तिगत आरोप और कानूनी मुकदमे तक शामिल रहे।
  • ड्रेक की कुल अनुमानित संपत्ति लगभग 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3 हजार 810 करोड़ रुवए) है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें