फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉरर फिल्म के जाने माने निर्देशक और लेखक जॉन लाफिया ने की आत्महत्या

Mon, 04 May 2020 04:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
John Lafia - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लेखक-निर्देशक जॉन लाफिया का 29 अप्रैल को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। उनके निधन की वजह आत्महत्या बताया जा रहा है। उन्होंने 1988 की हॉरर फिल्म "चाइल्ड प्ले" का सह-लेखन किया और इसके 1990 के सीक्वल का निर्देशन किया था।

विज्ञापन


चाइल्ड प्ले के निर्माता और पटकथा लेखक डॉन मंचिनी ने एक बयान में कहा- ''जॉन एक उदार कलाकार थे। उन्होंने मुझे फिल्म स्कूल की तुलना में  फिल्म निर्माण के बारे में अधिक सिखाया। जॉन स्वाभाविक रूप से जिज्ञासु और लगातार रचनात्मक रहने वाले लोगों में से एक थे।''

जॉन लाफिया का जन्म 2 अप्रैल, 1957 को हुआ था। उन्होंने फिल्मी  करियर शुरू करने से पहले 80 के दशक में संगीत की दुनिया में कदम रखा। 

UCLA से मोशन पिक्चर और टेलीविजन में कला में स्नातक करने के बाद उन्होंने कला विभाग में "रेपो मैन" और "स्पेस रेडर्स" पर काम किया। बाद में वह पटकथा लेखक बन गए।
विज्ञापन


लॉस एंजिल्स के मेडिकल परीक्षक-कोरोनर के कार्यालय के अनुसार, उनकी मौत का कारण आत्महत्या था। लाफिया अपने पीछे अपने बच्चों टेस, केन और अपनी पूर्व पत्नी बेवरली को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें