इंडी पॉप की दुनिया में हर दिन शोहरत की नई ऊंचाइयां छू रहीं गायिका ध्वनि भानुशाली ग्लोबल पॉप स्टार कैटी पेरी के साथ वक्त बिताकर काफी खुश हैं। कैटी ने ध्वनि को स्टेज परफॉरमेंस के कुछ खास गुरु मंत्र भी दिए हैं। मुंबई में शनिवार को हुए कैटी पेरी के शो में ध्वनि को भी अपने गाने पेश करने का मौका मिला। ध्वनि एक मात्र भारतीय गायिका रहीं जिन्हें इस मंच पर उतरने का आमंत्रण दिया गया था।
कैटी पेरी के शो के लिए बने मंच पर ध्वनि का आत्मविश्वास देखने लायक था। ध्वनि ने पार्श्वागायन में बहुत कम समय में अपना नाम बना लिया है। यहां भी उन्होंने अपने सुपरहिट गानों साइको सैंया, दिलबर दिलबर, लेजा रे और वास्ते पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। आमतौर पर अकेले ही अपने शो करने वाली ध्वनि के साथ इस बार हिंदी सिनेमा की कुछ बेहतरीन नर्तकियां भी स्टेज पर दिखीं। खुद ध्वनि भी मंच पर बेहतरीन स्टेप्स करती नजर आईं।
पढ़ें: 'तानाजी' में पहली बार सामने आईं काजोल? श्रीदेवी का अवार्ड लेते ही बोनी हुए भावुक, पांच खबरें
Dhvani Bhanushali , Katy Perry
- फोटो : amr ujala mumbai
इस बारे में ध्वनि कहती हैं, “कैटी पेरी के शो को लेकर पिछले एक महीने से मुंबई और देश के दूसरे शहरों के युवा उत्साहित रहे हैं। और, इस शो के लिए मैंने कई हफ्तों तक दिन रात तैयारी की है। कैटी पेरी से मिलना एक सपने के सच होने जैसा रहा। जैसी ही मैं उनके सामने पहुंची तो उन्होंने छूटते ही सबसे पहले मेरी ड्रेस की तारीफ की। ये उनका बड़प्पन है। कैटी पेरी जैसे कलाकार से मिलना ही बहुत कुछ होता है। साथ में उनके मंच पर गाने का मौका मिलना मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है।”