फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिस क्वैड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा सावोई के साथ रचाई शादी, कोरोना की वजह से रद्द किया आयोजन

Fri, 26 Jun 2020 07:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेनिस क्वैड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता डेनिस क्वैड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा सावोई के साथ सांता बारबरा के एक रिसॉर्ट में गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पिछले साल इस जोड़े ने अक्टूबर के महीने में सगाई की थी।

विज्ञापन


हालांकि शादी को लेकर डेनिस क्वैड ने विशेष तरह की तैयारियां कर रखी थीं। वो अप्रैल में शादी करना चाहते थे और उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए रिसेप्शन की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना वायरस के वजह से इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा।

इसी महामारी के चलते 67 साल के क्वैड ने अपनी 27 वर्षीय गर्लफ्रेंड सावोई के साथ गुपचुप तरीके से शादी करने की योजना बनाई। एक पादरी की उपस्थिति में दोनों ने एक दूसरे को स्वीकार किया।
विज्ञापन


मई 2019 में डेट करने से पहले क्वैड और सावोई एक व्यावसायिक कार्यक्रम में मिले थे। इससे पहले क्वैड की तीन बार शादी हो चुकी है। सावोई को लेकर क्वैड ने कहा कि उनको देखते ही पहली नजर का प्यार हुआ। 

सवोई कहती हैं कि वह कभी किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिली, जिसने उन्हें जीवन में इतना प्यार किया हो। ऐसे व्यक्ति के साथ जीवन बिताना प्रेरणादायक है। 
विज्ञापन


आतंकी हमले से बाल- बाल बचे थे माइकल जैक्सन, ऐसे हुई थी मौत

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें