फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hugh Jackman: 25 साल बाद के हुय क्वान से मिले ह्यू जैकमैन, एक्स-मैन में साथ किया था काम

Sat, 03 Aug 2024 02:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्स-मैन में एक साथ काम कर चुके अभिनेता ह्यू जैकमैन और के हुय क्वान की अचानक एक कार्यक्रम में मुलाकात हो गई। दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस मुलाकात की तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
के हुय क्वान, ह्यू जैकमैन - फोटो : इंस्टाग्राम- के हुय क्वान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ह्यू जैकमैन इन दिनों अपनी फिल्म डेडपूल एंडव वूल्वरिन को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता को दुनियाभर में इस फिल्म के लिए प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में अभिेनता ने लॉस एंजिल्स में वॉक ऑफ फेम समारोह में शिरकत की। इस दौरान उनकी मुलाकात 25 साल बाद अचानक अभिनेता के हुय क्वान से हो गई।
विज्ञापन

Aerosmith Band: एरोस्मिथ ने दौरे से लिया संन्यास, स्टीवन टायलर की स्वर समस्याओं के कारण लिया भावनात्मक फैसला

ह्यू जैकमैन ने साझा की तस्वीर
ह्यू जैकमैन ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। फोटो में दोनों सितारे एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।  इस तस्वीर के साथ जैकमैन ने कैप्शन में लिखा, "25 साल बाद..."। दोनों ने साथ में उस समय का जश्न मनाया जब दोनों ने एक साथ एक्स-मैन में काम किया था। फिल्म में ह्यू जैकमैन पहली बार वूल्वरिन बने थे। वहीं,  क्वान ने स्टंट टीम के हिस्से के रूप में लड़ाई के दृश्यों को कोरियोग्राफ करके योगदान दिया था।
विज्ञापन


अभिनेता ने की के हुय क्वान की जमकर तारीफ
पोस्ट की गई तस्वीर के वॉयस ओवर में ह्यू जैकमैन ने कहा, "मैंने के हुय क्वान को देखा। उन्होंने हाल ही में ऑस्कर जीता है। उनकी कहानी अविश्वसनीय है, और उनका करियर अविश्वसनीय है। हमने एक-दूसरे को देखा,और हम गले मिले, क्योंकि हमने एक्स-मेन में एक साथ काम किया था।" जैकमैन ने कहा कि क्वान एक्स-मेन में स्टंट टीम में थे और उनका काम अविश्वसनीय था। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अभिनय करके एक्शन फिल्में बनाने और स्टंट करने के तरीके के बारे में बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा, "उन्हें फिर से देखना और फिर से मुलाकात करना वाकई बहुत अच्छा था।"



क्वान ने डेडपूल एंड वूल्वरिन की टीम को बधाई
के हुय क्वान ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जिसमें ह्यूग जैकमैन के साथ उनकी एक तस्वीर भी शामिल है। उन्होंने कैप्शन में एक लंबा नोट भी लिखा। इसमें उन्होंने डेडपूल एंड वूल्वरिन को शानदार बताते हुए फिल्म की जमकर तारीफ की थी। साथ ही, उन्होंने फिल्म के रिकॉर्ड ओपनिंग के लिए पूरी टीम को बधाई भी दी थी। 
Arpita Khan Birthday: अर्पिता ने परिवार के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, रितेश देशमुख ने साझा किया वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें