हॉलीवुड एक्टर रेयान रेनॉल्ड्स ने 'डेडपूल-2' में जोश ब्रोलिन का लुक ट्विटर पर शेयर किया है। इस फिल्म में रेनॉल्ड्स सुपरहीरों के रूप में तो वहीं, जोश ब्रोलिन केबल के किरदार में नजर आ रहे हैं, इस फोटो में वो बहुत भयानक लग रहे हैं।
'डेडपूल' साल 2016 में आई अमेरिकी सुपरहीरो पर बनी फिल्म है, जोकि मार्वल कॉमिक्स के ही काल्पनिक किरदार पर आधारित है। यह एक्स-मैन सीरीज फिल्म का ही आठवां संस्करण है।
रेनॉल्ड्स इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म के राइटर रेट रीज और पॉल वर्निक हैं। इसका निर्देशन डेविड लीच ने किया है।
फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
DeadPool 2: Your premium #Cable provider. #DeadPool2 pic.twitter.com/LboS0iVDqZ
— Ryan Reynolds (@VancityReynolds) August 7, 2017
पढ़े - 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के मेकर्स को हैकर्स ने दी धमकी