फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डेज ऑफ आवर लाइव्स' की अभिनेत्री जुडी इवान्स हुईं कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Wed, 10 Jun 2020 03:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जुडी इवान्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'डेज ऑफ आवर लाइव्स' में काम कर चुकीं अमेरिकी अभिनेत्री जुडी इवान्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं।  दरअसल घुड़सवारी के दौरान 55 वर्षीय अभिनेत्री के साथ दुर्घटना हो गई थी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कई हड्डियां टूट गई हैं।

विज्ञापन


उनके मैनेजर हौवी साइमन ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि उन्होंने रविवार को जुडी से बात की थी और वह अब भी अस्पताल में हैं। वह पिछले 23 दिनों से अस्पताल में हैं। इसी दौरान वह covid 19 से संक्रमित हो गईं। साइमन के अनुसार अभिनेत्री जब अस्पताल में भर्ती चल रही थीं तभी उनमें कोविड-19 के ‘हल्के लक्षण’ दिख रहे थे और ‘कोविड-19 की वजह से खून के थक्के जमने से’ दोनों पैरों को काटने तक की नौबत आ गई थी।

मंगलवार को साइमन ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिनेत्री ने एक कागज वाले बोर्ड पर अपने प्रशंसकों के लिए संदेश लिखा है और उनका शुक्रिया अदा किया। अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘शुक्रिया, आपका प्यार, प्रेम और समर्थन मेरे लिए पूरी दुनिया है।’’
विज्ञापन


साइमन ने बताया, सबसे हैरानी की बात ये थी जब वह अपने एक पैर की सर्जरी कराने गईं तो वे उनके पैर को सुन्न करना भूल गए और सचेत अवस्था में ही सर्जरी करने लगे। साइमन का कहना है कि हालांकि अब वह अच्छा महसूस कर रही हैं और जल्द ही घर जाएंगी। फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें