डी23 2024 के दुनिया भर के प्रशंसक, मार्वल स्टूडियोज की फिल्म 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । शुक्रवार रात मार्वल स्टूडियोज की डी23 प्रस्तुति के दौरान, चार्ली कॉक्स और विंसेट डी'ऑनफ्रियो ने अपनी आगामी डिज्नी सीरीज, डेयरडेविल: बॉर्न अगेन की नई झलक दिखाई । कॉक्स नेवकील मैट मरडॉक उर्फ मैन विदाउट फियर के रूप में वापसी की है, जबकि डी'ओनोफ्रियो ने फिश उर्फ किंगपिन की अपनी भूमिका दोहराई है।
इन सितारों ने दोहराई अपनी भूमिका
स्टेज पर उनके साथ जॉन बर्नथल भी नजर आए, जो फ्रैंक कैसल/द पनिशर के रूप में वापस आए। इसके अलाना डेबोरा एन वोल थे , जो करेन पेज के रूप में वापस आए और एल्डेन हेनसन, जो फॉगी नेल्सन के रूप में दोबारा नजर आएंगे।
उत्साहित हैं दर्शक
चार्ली कॉक्स के डेयरडेविल और विंसेट डी'ओनोफ्रियो के किंगपिन को वापस लाते हुए सीरीज स्पाइडर-मैन: नो वे होम, शी-हल्क अटॉर्नी एट लॉ , हॉकआई और इको जैसे प्रोजेक्ट्स में पहले से ही निर्धारित विषयों को जारी रखेगी। हालांकि, इसमें पर्दे के पीछे बड़े बदलाव हुए हैं , लेकिन मार्वल स्टूडियोज ने MCU के मैन विदाउट फियर के लिए जो कुछ भी तैयार किया है, उसके लिए दर्शकों की उत्सुकता काफी ज्यादा है।
आगामी डेयरडेविल सीजन के बारे में कुछ दिलचस्प डिटेल्स इस प्रकार हैं-
1. व्हाइट टाइगर बॉर्न अगेन में दिखाई देंगे।
2. बुल्सआई (डेयरडेविल सीजन 3 का विलेन) इस सीजन की शुरुआत में जेल में होगा।
3. डेयरडेविल विलेन म्यूज भी इसमें दिखाई देंगे।
4. मैट और किंगपिन के बीच इस सीजन में समझौता हो जाएगा।
डी23 के उपस्थित लोगों को कुछ फुटेज दिखाये गये, जो इस प्रकार हैं:
1. व्हाइट टाइगर पर पहली नजर।
2. डेयरडेविल म्यूज से लड़ रहा है।
3. जेल में बुल्सआई।
4. फ्रैंक कैसल और मैट मरडॉक फिर से साथ आ रहे हैं।
5. मिस मार्वल के पिता यूसुफ खान को भी दिखाया गया है।