डेनमार्क की जानी-मानी सिंगर, एक्टर और टीवी शख्सियत ब्रिगेट नीलसन ने 54 साल की उम्र में पांचवे बच्चे और पहली बेटी को जन्म दिया है। पता हो कि नीलसन ने साल 2006 में इटली के टीवी प्रोड्यूसर मैटिया डेस्सी से शादी की थी। ब्रिगेट नीलसन की मैटिया डेस्सी के साथ यह पांचवी शादी है। मैटिया की पत्नी के रूप में नीलसन का यह पहला बच्चा है।
खबरों की मानें तो नीलसन ने लॉस एंजलिग में बेटी को जन्म दिया। इससे पहले वह चार बच्चों को जन्म दे चुकी हैं, जो उन्हें उनके पिछले पति और अमेरिकी अभिनेता सिल्वेस्टर स्टालोन से हैं। आपको बता दें कि सिल्वेस्टर स्टालोन अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्म 'कंबकख्त इश्क' में नजर आ चुके हैं।
बात करें ब्रिगेट नीलसन की करियर की तो वह ब्रिटेन के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उस समय वह काफी चर्चा में रही थीं जब साल 2005 में वह बिग ब्रोदर नाम के रियलिटी शो में नजर आई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कई गानों से भी काफी ख्याति बटोरी है। उन्होंने 80 के दशक में बतौर मॉडल अपना करियर शुरू किया था। मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद ब्रिगेट नीलसन साल 1985 में एक्टिंग के दूनिया में कदम रखा।