फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी बार जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आएंगे डैनियल, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का मिलेगा क्रेडिट

Thu, 31 May 2018 07:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Daniel Craig
विज्ञापन

हॉलीवुड फिल्मों के बादशाह जेम्स बॉन्ड एक बार फिर खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे। बात हो रही है, जेम्स बॉन्ड सीरीज की अगली फिल्म की, जिसमें एक्टर डैनियल क्रेग आखिरी बार नजर आएंगे। पहले डैनियल ने इस किरदार के लिए इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में मान गए।

विज्ञापन


फिल्म का नाम 'बॉन्ड 25' होगा। डैनियल के फिल्म को हां करने के साथ यह खबरें भी जोर पकड़ रही हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए 50 मिलियन पाउंड यानि कि 450 करोड़ रुपये की मांग की थी जो मान ली गई है। इतना ही नहीं फिल्म में डैनियल को एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का क्रेडिट भी दिया जाएगा।
Four classic Daniel Craig 007 action scenes — which one is your favourite? pic.twitter.com/Jd3JBE77FY

इससे पहले डैनियल ने पिछली फिल्म स्पेक्ट्रे के लिए 37 मिलियन पाउंड यानि कि 333 करोड़ रुपये लिए थे। बता दें कि जेम्स बॉन्ड की अगली सीरीज की घोषणा ट्विटर अकाउंट पर की गई है। यह पांचवी बार है जब डैनियल फिल्म में जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन


'बॉन्ड 25' को डैनी बॉयल डायरेक्ट करेंगे और जॉन हॉज स्क्रीनप्ले की जिम्मेदारी निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी। अगले साल नवंबर में फिल्म रिलीज होने की संभावना है।  फिल्म में बॉन्ड गर्ल कौन होगी इस पर पूरा सस्पेंस बरकरार है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें