फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नो टाइम टू डाई' को हो रहा करोड़ों का नुकसान, रिलीज में हो रही देरी बनी वजह

Sun, 01 Nov 2020 03:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नो टाइम टू डाय - फोटो : youtube: @James Bond 007
विज्ञापन

डेनियल क्रेग स्टारर जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' पर कोरोना वायरस का असर पड़ा। ये फिल्म अप्रैल 2020 में रिलीज होने वाली थी लेकिन वायरस की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़कर अब अप्रैल 2021 कर दी गई है। वहीं फिल्म से जुड़ी कई बातें भी अब सामने आ रही हैं। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की भी खबरें चल रही हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन


अब हाल ही में खबरें सामने आ रही हैं कि जेम्स बॉन्ड की फिल्म नो टाइम टू डाई पर रिलीज न हो पाने की वजह से हर महीने करीब 7.5 करोड़ रुपये ब्याज बढ़ रहा है। दरअसल देरी के कारण लागतों में वृद्धि हो रही है और जब तक फिल्म रिलीज होकर कमाई शुरू नहीं करती, तब तक एमजीएम अपने ऋण का भुगतान करने की स्थिति में नहीं है। जिसकी वजह से शायद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की बातें भी सामने आ रही हैं।

बता दें कि फिल्म के मेकर्स भी डिजिटल रिलीज के लिए तैयार हैं, बशर्ते कोई इसके लिए बड़ा भुगतान करने को तैयार हो। 25 करोड़ डॉलर में बनी फिल्म ‘नो टाइम टू डाई’ को ओटीटी के लिए खरीदने के लिए करीब 600 मिलियन यूएसडी डॉलर चुकाने होंगे। इतनी ज्यादा रकम होने के बावजूद कुछ प्लेटफॉर्म्स ने इसमें रुचि भी दिखाई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में बॉन्ड गर्ल भी काफी सुर्खियां बटोरती है। नो टाइम टू डाय में अना दे अर्मस, बॉन्ड गर्ल बनेंगी तो वहीं ऑस्कर विजेता अभिनेता रामी मालेक, विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन


पढ़ें: माधुरी दीक्षित के दिल के करीब है 'दिल तो पागल है', फिल्म के 23 साल पूरे होने पर किया ये पोस्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें