फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड स्टार डेनियल क्रेग ने शेयर की ऐसी तस्वीर, बॉडी देख फैंस हुए हैरान

Sun, 30 Jun 2019 04:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डेनियल क्रेग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

जेम्स बॉन्ड श्रृंखला की अगली कड़ी 'बॉन्ड 25' में एक बार फिर डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभा रहे हैं। डेनियल क्रेग की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह समुंदर के बीच खड़े होकर पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन


डेनियल क्रेग की ये तस्वीर फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए क्रेग ने लिखा- आशा है हमारे यूके के सभी प्रशंसक खुद को ठंडा रख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने #hottestdayoftheyear #ukheatwave जैसे हैशटैग भी इस्तेमाल किए।

एक यूजर ने क्रेग की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- ऐसी तस्वीर पोस्ट कर आपने तापमान बढ़ा दिया है। फैंस उनकी इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। जेम्स बॉन्ड दुनिया भर का चहेता जासूस है और उसके एक्शन तो वाकई कमाल हैं। ऐसे में उनकी तस्वीर पर कमेंट्स तो बनते हैं। डेनियल क्रेग 2006 से जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा रहे हैं और बॉन्ड सीरीज की पांच फिल्मों में ब्रिटिश जासूस बन चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें 'बॉन्ड 25' के लिए क्रेग को कथित तौर पर 5 करोड़ पाउंड यानी लगभग 4.50 अरब रुपये बतौर फीस मिल रही है। बात करें फिल्म की तो  'बॉन्ड 25' पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में है। पिछले दिनों खबर आई थी कि पाइनवुड स्टूडियो से एक अज्ञात शख्स को महिलाओं के शौचालयों में कैमरे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले जेम्स बॉन्ड के सेट पर हुए 3 धमाकों ने फैंस की नींद हराम कर दी थी। इससे फिल्म के स्टेज की छत पूरी तरह से तबाह हो गई थी और पूरा सेट भी करीब-करीब तबाह हो गया था। इतना ही नहीं ब्रिटिश सीक्रेट सर्विस एजेंट जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले एक्टर डेनियल क्रेग के सेट पर घायल होने की खबर ने भी फैंस को निराश किया था।

विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें