हॉलीवुड की हिट फिल्म सीरीज 'फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे' से फेम पाने वाली एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन से साबित कर दिया है कि वह शानदार गर्लफ्रेंड हैं। दरअसल वाकया ही कुछ ऐसा हुआ है।
42 साल के क्रिस मार्टिन जब रविवार को जॉगिंग करने निकले तो गर्मी से इतने परेशान हो गए कि अपनी टीशर्ट उतार कर सिर पर पहन ली। जब तेज धूप में चलना दुश्वार हो गया तो उन्होंने फटाफट अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा को फोन मिलाया। फिर क्या था डकोटा भी उन्हें SUV से लेने पहुंच गईं और उन्हें अपनी गाड़ी में खींच लिया। दोनों की सामने आई तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।