द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर
- फोटो : सोशल मीडिया
चीन में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भारत समेत सभी एशियाई और प्रशांत क्षेत्र के देशों के स्थानीय कार्यालयों में चल रही तैयारियों को रोक दिया गया है। भारत सरकार ने दो दिन पहले ही चीन, दक्षिण कोरिया आदि देशों की यात्रा न करने के लिए लोगों के पास एसएमएस भेजे हैं। इस संदेश के बाद चीन में प्रस्तावित ये कार्यक्रम रदद हो गया है।
वहीं खबर ये भी है कि मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के चौथे चरण के लिए बन रही बहुचर्चित सीरीज द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर की प्राग में प्रस्तावित शूटिंग रह रद्द हो गई है। सेबेस्टियन स्टैन और एंथन मैकी स्टारर इस सीरीज की शूटिंग अटलांटा में कई महीनों से चलती रही है। इसका एक हफ्ते का एक शेड्यूल प्राग में फिल्माया जाना था लेकिन टीम के प्राग पहुंचने के बाद इसके होटल से बाहर निकलने को सुरक्षित नहीं समझा गया। इसके बाद सीरीज निर्माताओं ने पूरी टीम को अटलांटा वापस बुला लिया है।