अभिनेत्री कॉन्चैटा फेरेल (Conchata Ferrell) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। कॉन्चैटा को टीवी सीरीज टू एंड अ हाफ मेन में अभिनय के लिए जाना जाता है। 12 अक्तूबर को फेरेल ने अंतिम सांस ली। अभिनेत्री का निधन कार्डिएक अरेस्ट से हुआ। उन्हें शेरमैन ओक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके अंतिम वक्त में परिवार के सदस्य साथ थे।
टू एंड अ हाफ मेन से पहले फेरेल का एक लंबा और सफल करियर रहा। उन्होंने थियेटर और फिल्मों में सहायक किरदार निभाए। उन्हें एडवर्ड सीजरहैंड्स (Edward Scissorhands), एरिन ब्रॉकोविच (Erin Brockovich) और मिस्टिक पिज्जा (Mystic Pizza) सहित अन्य फिल्मों में देखा गया। फेरेल अपने पीछे पति अर्नी एंडरसन और बेटी समंथा को छोड़ गई हैं।
फेरेल के निधन पर अभिनेत्री चार्ली शीन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘एक सच्चे दिल वाली। एक सच्ची दोस्त। एक चौंकाने वाला और दर्दनाक नुकसान।‘
फेरेल के को-स्टार जोन क्राइयर ने उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर लिखा- ‘मेरे विचार इस वक्त अर्नी, समांथा, उनके परिवार और बहुत से उन विद्यार्थियों के साथ है जिनकी जिंदगी को उन्होंने छुआ।‘