फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसेल ब्रांड ने 12 साल छोटी लड़की से की शादी, भारत में किया था पहला विवाह

Sun, 27 Aug 2017 02:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
रसेल ब्रांड
विज्ञापन
कॉमेडियन और एक्टर रसेल ब्रांड ने अपनी गर्लफ्रेंड लौरा गैलाहार से शादी कर ली है। दोनों ने इंग्लैंड में एक निजी समारोह में शादी की जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार शामिल हुए थे।
विज्ञापन


लौरा लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। दोनों की मुलाकात साल 2007 में हुई थी। रसेल और लौरा ने साल 2015 से डेट करना शुरू किया था और अगले ही साल रसेल ने ये खुलासा किया था कि वो पिता बनने वाले हैं। नवंबर 2016 में लौरा ने बेटी मेबल को जन्म दिया। लौरा रसेल से 12 साल छोटी हैं।

पढ़ें: दुनिया की सबसे कमाऊ एक्ट्रेस हैं एमा, फिर भी शाहरुख-अक्षय से हैं पीछे

रसेल इससे पहले सिंगर कैटी पेरी के साथ रिलेशनशिप में थे। कुछ टाइम डेट करने के बाद दोनों ने भारत में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली थी। शादी के एक साल बाद ही रसेल ने आपसी मतभेदों के चलते कैटी से तलाक फाइल किया था। कैटी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया था कि उनके बच्चे न चाहने के कारण उनकी शादी नहीं चल पाई। इसके कुछ ही समय बाद एक इंटरव्यु में रसेल ने खुलासा किया था कि वो कैटी से बेहद प्यार करते थे लेकिन उनकी शादी नहीं टिक पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें