आज इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर LIVE देख सकेंगे कोल्डप्ले शो
- फोटो : एक्स coldplay
ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले सभी भारतीयों को अपने गानों पर झूमने पर मजबूर कर रहा है। मुंबई में सुपरहिट कॉन्सर्ट के बाद अहमदाबाद में उनका पहला शो हिट रहा। आज, 26 जनवरी को, कोल्डप्ले अहमदाबाद में अपने 'म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स' टूर का आखिरी शो करेगा। सबसे खास बात है कि यह शो आप ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे।
इस ओटीटी प्लेटफर्म पर इतने बजे होगी लाइफ स्ट्रीमिंग
कोल्डप्ले ने अपने भारतीय फैंस के लिए आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम रखी हैं। अहमदाबाद में कोल्डप्ले का यह ग्रैंड फिनाले आज 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। रिपब्लिक डे के मौके पर ये शो शाम 7:45 बजे से शुरू होगा। कॉन्सर्ट का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया गया है। इसे मुंबई, दिल्ली, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत कई शहरों में लाइव देखा जा सकेगा।
कॉन्सर्ट की रखी लाइवस्ट्रीमिंग
कोल्डप्ले ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'जन्नत का न्योता। कल अपने ही शहर में अल्टीमेट वॉच पार्टी जॉइन करें! बस डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन और अपने दोस्त को साथ लाएं। सीमित सीटें हैं। लिंक बायो में। कोल्डप्ले ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने सबसे बड़े कॉन्सर्ट का रिकॉर्ड बनाया है। कथित तौर पर इस स्टेडियम में 1 लाख से ज्यादा दर्शक एक साथ इस शो का लुत्फ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
Saif Ali Khan: जानलेवा हमले के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पहली बार बाहर निकले सैफ अली खान, करीन कपूर भी दिखीं साथ
बैंड ने एक्स पर दी जानकारी
बैंड ने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हमारा सबसे बड़ा कॉन्सर्ट। यह एक अविश्वसनीय अनुभव था। धन्यवाद अहमदाबाद। कल मिलते हैं... और अगर आप भारत में हैं, तो डिज्नी+ हॉटस्टार पर शाम 7:45 बजे से जुड़ें।''
यह भी पढ़ें:
Republic Day: 76वें गणतंत्र दिवस पर सेलेब्स का भावुक पोस्ट, अमिताभ बच्चन-प्रियंका ने फैंस को दी शुभकामनाएं